फतेहपुर, मार्च 12 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के चौकी छिवलहा कस्बे के निवासी आर्यन बुधवार को चाकू मार कर घायल कर दिया था,घायल करने वाले दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिसके तहत छिवलहा कस्बे से महेंद्र गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता पुत्र श्री राम निवासी छिवलहा थाना हथगाम तथा दूसरा अभियुक्त शिवकुमार पुत्र संता सिंह निवासी ग्राम सरकंडी थाना असोथर को चौकी प्रभारी छिवलहा उत्कर्ष मिश्रा, उपनिरीक्षक आलोक कुमार, उप निरीक्षक अखिलेश यादव,कांस्टेबल रवि कुमार, व विजय कुमार ने घटना में प्रयुक्त चाकू व दो मोबाइल बरामद कर छिवलहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...