दुमका, फरवरी 3 -- दुमका। प्रतिनिधि वर्तन व्यवसायी को चाकू मारकर लूटपाट करने के मामले के फरार तीन अपराधियों को शिकारीपाड़ा की पुलिस टीम ने तीन दिनों के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चाकू मारकर व्यवसायी से लूटपाट की घटना 29 जनवरी को शिकारीपाड़ा थाना अन्तर्गत केंदपहाड़ी गांव के पास हुई थी। चाकूबाजी की घटना में वर्तन व्यवसायी सोभान शेख गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। व्यवसायी का इलाज पश्चिम बंगाल के अस्पताल में चल रहा है। घटना को तीन अपराधियों ने अंजाम दिया था। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया कि व्यवसायी पश्चिम बंगाल के नहलट्टी का निवासी था। वह वर्तन का कारोबार बाइक में लेकर गांव-गांव घुमकर कर किया करता था। एसपी ने बताया कि वर्तन कारोबारी से 8 हजार रुपए की लूटपाट हुई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.