गोरखपुर, अप्रैल 30 -- बड़हलगंज/गोरखपुर, संवाददाता। बड़हलगंज क्षेत्र में बारात के दौरान हुई चाकूबाजी में युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद कोतवाल के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव निवासी परमानंद निषाद के यहां से बारात जीयनपुर गई थी। बारात में गांव के 26 वर्षीय अमीरचंद साहनी भी शामिल हुए थे। जयमाल कार्यक्रम के दौरान कूलर की हवा की दिशा को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। यह भी पढ़ें- घरातियों ने की दूल्हे के दोस्त की हत्या इस दौरान चाकूबाजी हुई, जिसमें अमीरचंद साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.