समस्तीपुर, जून 27 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुदेवपुर भुट्टा चौक के समीप शनिवार की दोपहर में परिजनों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। करीब घंटा भर तक सड़क जाम रहा। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम वासुदेवपुर भुट्टा चौक के समीप ताजिया जुलूस के दौरान एक युवक को उसका पड़ोसी ही पीछे से आकर सीना में चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृत युवक की पहचान वासुदेवपुर भुट्टा चौक गोपालपुर गांव के मोहम्मद जब्बार के पुत्र मोहम्मद जावेद (25) के रूप में हुई है。 यह भी पढ़ें- मुहर्रम जुलूस के बाद घर में घुसे हमलावर, धारधार हथियार से कर दी युवक की हत्या; चाचा को भी नहीं बख्शापरिवार का दुख पोस्टमार्टम के उपरांत शनिवार को उसका शव घर पहुंचते ही परिवार में माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बासु...