दरभंगा, फरवरी 3 -- कमतौल/सिंहवाड़ा, हिटी। चमनपुर निवासी मो. सबा करीम ने कल्याणपुर निवासी मो. मोहसिन, नीतीश राम, गोलू कुमार दास, संदीप दास, सनाउल्लाह उर्फ भोनू, भरवाड़ा के अरविन्द कुमार, चन्द्र भाकर ठाकुर उर्फ चुन्ना ठाकुर सहित छह-सात अज्ञात के विरुद्ध मारपीट व लूटपाट की प्राथमिकी सिंहवाड़ा थाने में दर्ज करायी है। आरोप लगाया है कि बीते दो फरवरी की शाम वह कल्याणपुर स्थित अपनी दवा दुकान करीम क्लीनिक पर मौजूद था। तभी मो. मोहसिन आया और बोला कि पांच मिनट के लिए अपनी बाइक दो। मैंने मना किया तो गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाईल से उसने सभी आरोपितों को फोन किया। सभी आरोपित चाकू, छुरी एवं लोहे के रॉड से लैस होकर आ गये और हम पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। मेरे बड़े एवं छोटे भाइयों को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...