रांची, जून 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा थाना की पुलिस टीम ने ऑटो चालक को चाकू मारकर लूटपाट करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में डोरंडा लाइन मोहल्ला निवासी मो अरमान अंसारी उर्फ अरमान और मो नाविद राजा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू और लूटा हुआ चांदी का चेन बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 20 जून को अपराधियों ने हिनू आइलेक्स के पास ऑटो चालक श्याम सुंदर कुमार को चाकू मारकर घायल किया। फिर उनसे चांदी की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मामले में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर रविवार को छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के सम...