गढ़वा, फरवरी 4 -- कांडी। थाना अंतर्गत गाड़ा खुर्द पंचायत के कसनप गांव निवासी सह सुंडीपुर बाजार स्थित सीएसपी संचालक मुकेश कुमार तिवारी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मंगलवार शाम तकरीबन 5.48 बजे चाकू दिखा कर मारपीट करते हुए सीएसपी में रखे सामान की लूटपाट व दो लाख पांच हजार नगद कैश काउंटर से लूट कर फरार हो गए। मुकेश ने गाड़ा खुर्द गांव निवासी पशुपति द्विवेदी पर लूटपाट व प्रिंटर, लैपटॉप की तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है। उसने घटना का वीडियो क्लिप भी होने की बात बताई है। उक्त मामले में पशुपति द्विवेदी से पूछे जाने पर उन्होंने लगे आरोप को निराधार व बेबुनियाद बताया। उन्होंने बताया कि सीएसपी संचालक मुकेश कुमार तिवारी के पास उसका 52 हजार 400 रुपया है। वह उसे लेने गया था। वह लगातार टालमटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.