फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद, सरसमल। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने चाकू के बल पर फोन और बैग लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जतिन और नितेश के रूप में हुई है। पुलिस ने छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 15-16 मई की रात बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति से चाकू दिखाकर फोन और बैग छीना गया था। जांच में सामने आया कि जतिन ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया और बाद में फोन नितेश को बेच दिया। पुलिस ने नितेश को जेल भेज दिया है, जबकि जतिन को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- टॉवर लगवाने का झांसा देकर 42 लाख ठगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...