बांदा, जून 14 -- बांदा, संवाददाता। पिता ने जेब में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से बदौसा थाना में घुस कर दस सेकेंड में बेटी के पेट में ताबतोड़ छह कई वार कर मौत के घाट उतार दिया था। चाकू की नोक इतनी तेज थी कि चाकू पेट में घुसने के साथ लीवर में जा घुसा जिससे युवती की मौत हो गई। दो डॉक्टरो के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान दुष्कर्म की आशंका को लेकर डॉक्टरो ने स्लाइड बनवाई है। बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा बा गांव इद्रा कालोनी निवासी 19 वर्षीय शिवानी चौहान पुत्री सत्यप्रकाश चौहान 18 मई पड़ोस के रहने वाले दलित युवक ललित वर्मा के साथ घर से भाग गई थी। उसने एक मंदिर में प्रेम विवाद भी कर लिया था। पुलिस ने दोनो को सतना जिले के बरौधा से बरामद कर लिया था। पुलिस दोनों को थाने लिवा लाई थी। काउंसलिंग के दौरान बेटी से म...