सीतामढ़ी, मार्च 6 -- शिवहर। जिले के तरियानी छपरा थाने के गंगाधर्मपुर गांव में सोमवार की शाम विनोद राय की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। करीब 37 वर्षीय विनोद राय उसी गांव के किशोरी राय के पुत्र थे। वर्षो पूर्व के विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी शुभांक मिश्रा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की शाम विनोद राय को गांव के ही कुछ लोग बहला-फुसलाकर गांव के स्कूल के पीछे गेहूं के खेत में ले गए, जहां उसकी निर्मम ढ़ंग से हत्या कर दी गई। उनके गर्दन पर गम्भीर जख्म थे। इसके अलावा शरीर पर 5-6 जगहों पर गहरे जख्म पाए गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में संदेह के आधार पर दो-तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ क...