मधुबनी, दिसम्बर 23 -- मधुबनी, विधि संवाददाता । शहर के लहेरियागंज में चाकू घोंपकर हुए दोहरा हत्याकांड में दो लोगों पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मनोज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि चाकूबाजी की घटना को लेकर मृतक के परिजन के बयान पर राहुल यादव एवं मनोज यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मनोज यादव अरेर थाना क्षेत्र के झोंझी गांव के रहने वाला है। दूसरा नामजद राहुल यादव मनोज का सगा भाई है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने राहुल यादव को मुख्य अभियुक्त बनाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य हमलावर तक पहुंचने के लिए कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि पुलिस आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.