चाकू के हमले से घायल एएसआइ का अस्पताल में हुआ ऑपरेशन,आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज, अगस्त 6 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । कोटालपोखर थाना में पदस्थापित एएसआई हेमंत यादव को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के धुलियान ले जाया गया है। बुधवार को उसका वहां ऑपरेशन हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक पेट के अंदर तीन जगह चाकू से लगने का निशान मिला है। इससे पेट के अंदर जख्म हो जाने से काफी खून बह गया है।
घटना का विवरण उल्लेखनीय है कि कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पलासबोना के पास मंगलवार की रात करीब 8.40 बजे शराब के नशे में एक युवक ने एएसआइ पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मो. शहादत शेख उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एएसआई हेमंत यादव और एएसआई सुभाष दास श्रीकुंड बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने सूचना दी कि पलासबोना गांव में एक युवक नशे की हालत में चाकू लहराते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.