उरई, मई 10 -- कुसमिलिया। संवाददाता डकोर थाना क्षेत्र ग्राम मोहना में घरेलू विवाद के चलते दंपति पर चाकू से हमला कर दिया गया जिसमें दंपति घायल हो गया और उनको इलाज के लिए जाया गया। घटना को लेकर हमलावर युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।ग्राम मोहना निवासी काशीराम निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के पास रहने वाले पारिवारिक करण निषाद ने उस पर और उसकी पत्नी मंजू देवी पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह लोग घायल हो गए और उनको इलाज के लिए जाया गया जबकि हमलावर करण मौके से भाग निकला। इसके खिलाफ काशीराम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- शेखोपुरसराय बाजार में चाकूबाजी, युवक गंभीर यह भी पढ़ें- क्लीनिक पर चाकूबाजी के बाद भगदड़, एक गंभीर यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में दामाद ने ससुर पर किया चाकू से हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की ...