गाजीपुर, जून 25 -- गाजीपुर। गहमर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक शातिर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद गैंग के तीन अन्य सदस्यों पर भी प्राथमिकी दर्ज की है और उनकी तलाश जारी है। प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस खुदरा गांव में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चाकू के साथ गहमर-नगदीलपुर रेवतीपुर बायपास सड़क पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। पकड़ा गया युवक प्रदीप कुमार पुत्र मन्नू राम निवासी गांव खुदरा पथरा, थाना गहमर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...