रुडकी, फरवरी 3 -- मंगलौर। सोमवार रात को पुलिसकर्मी को गश्त के दौरान नगला सलारु मुख्य गेट के पास स्थित आम के बाग में एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सलीम निवासी ग्राम नगला सलारु के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...