चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, मार्च 7 -- लक्सर। कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि शुक्रवार को पुलिसकर्मी मनोज शर्मा व शुभम रात्रि में गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें एक संदिग्ध के युवक दिखाई दिया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार बताया है। उन्होंने बताया कि उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.