साहिबगंज, अगस्त 29 -- उधवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार के रात एक विवाहिता से चाकू के भय दिखाकर दुष्कर्म करने के आरोप में थाना में शिकायत की गई है। जानकारी के अनुसार विवाहिता महिला ने बताया कि उसके पति एसआईआर को लेकर पश्चिम बंगाल गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर गांव के ही एक युवक मेरे घर में घुसकर चाकू के भय दिखाकर दो बार दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने राधानगर थाना में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...