फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, सरसमल। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने चाकू के बल पर फोन और लैपटॉप लूटने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरुण उर्फ नवीन निवासी अंबेडकर बस्ती बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 15-16 मई की रात तीन बाइक सवार युवकों ने मुकेश कॉलोनी में एक व्यक्ति से लूट की थी। मामले में एक आरोपी जतिन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- देवरिया से नेपाल कसीनो गए दो युवकों से चाकू की नोक पर छिनैती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...