कुशीनगर, मई 28 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म, मुकदमा हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ घर में घुसकर गांव के ही एक युवक द्वारा चाकू के बल पर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में किशोरी के दादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।घटना का विवरण हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहता है, जबकि उसकी बहू की काफी पहले मौत हो चुकी है। घर पर वह अपने पौ...