फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में दो बाइक सवार युवक चाकू के दम पर एक युवक से सोने की चेन लूटकर फरारहो गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉलोनी में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी मेहुल चौधरी 10 अप्रैल की रात करीब 9:00 बजे सैर के लिए घर से निकले थे। जब वह ओमैक्स सोसाइटी से वापस अपने घर लौट रहे रहे थे तो कॉलोनी के गेट नंबर-16 के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों बेवजह उनसे बहस करने लगे। उनसे बचने के लिए जब पीड़ित युवक वहां से जाने लगा तो उनमें से एक ने चाकू दिखाकरउनके गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की स...