लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जालसाजों ने दो युवकों को अलग-अलग तिथि और स्थान पर मिलने के लिए बुलाया। चाकू के जोर पर उन्हें कुकरैल के जंगल में ले जाकर बंधक बना लिया। बंधक बनाकर सोने के चेन और नकदी लूटी। ऑनलाइन भी रुपये ट्रांसफर करा लिए।पीड़ित राहुल वर्मा इंदिरानगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए शिवम उपाध्याय से हुई थी। दोनों अक्सर साथ घूमते थे। एक दिन रात करीब सवा आठ बजे शिवम ने मिलने के लिए खुर्रमनगर मस्जिद के पास बुलाया। वहां पहुंचे। शिवम बाइक से सीमैप की ओर लेकर जा रहा था। इस बीच उसके मित्र संदीप गौतम और विवेक भी आ गए। संदीप ने अपनी पास से एक पुड़िया निकालकर जेब में रख दी। स्मैक तस्करी का आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी दी। फिर चाकू लगाया और कुकरैल के जंगल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.