फरीदाबाद, मई 7 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। आदर्श नगर इलाके में देर रात घर लौट रहे एक युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटपाट कर ली। आरोपी युवक से मोबाइल फोन और करीब 2500 रुपये नकद छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महावीर सिंह ने बताया कि वह आदर्श नगर का रहने वाला है और मलेरना रोड रोड स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। बुधवार रात करीब 2 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहा था। जब वह दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- व्यवसायी को चाकू मारकर नकद और मोबाइल लूटा आरोप है कि दो युवकों ने उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए सामान छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर तीसरे युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और जान से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.