हैदराबाद, अप्रैल 3 -- आंध्र प्रदेश में एक महिला के साथ चाकू की नोक पर रेप किया गया। यह घटना प्रदेश के पलांडू जिला स्थित मछेरला कस्बे की है। महिला की उम्र 30 साल बताई गई है। शुरुआती जांच के मुताबिक वह एक सरकारी कर्मचारी है। गुरुवार दोपहर वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान, करीब 3.30 से 4 बजे के बीच एक अनजान शख्स उसके घर में घुसा। बताया जाता है कि उसने पहले पीने के लिए पानी मांगा। पुलिस के मुताबिक जब महिला पानी लेने गई तो पीछे से उसने महिला को उसके ही स्कार्फ से बांध दिया। चाकू से डरायापुलिस ने आगे बताया कि आरोपी हमलावर ने महिला को पहले तो चाकू से डराया। इसके बाद उसने उसके हाथ बांध दिए और उसका शोषण किया। इतना ही नहीं, घटनास्थल से फरार होने से पहले उसने महिला को और ज्यादा प्रताड़ित किया। पुलिस के मुताबिक घटना का पता उस वक्त जब रिश्तेदार उस मह...