फतेहपुर, मार्च 11 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार मार्च की रात को एक किशोरी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में कूद गया और चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने चिल्लाना शुरू किया तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। इस दौरान आरोपी का चाकू किशोरी के घर पर ही छूट गया। मामले में किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को मां के साथ किशोरी थाने पहुंची मामले की फिर से शिकायत की। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.