पटना, दिसम्बर 18 -- कदमकुआं थाना क्षेत्र के वैशाली गोलंबर पुल के पास प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा से बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट ली। यह घटना 15 दिसंबर कोउस वक्त हुई जब युवती ट्यूशन पढ़ाकर रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर लौट रही थी। पीड़ित युवती अलिशा राज झारखंड के कोडरमा जिले के शिवपुरा की रहने वाली है। वर्तमान में वह कदमकुआं थाना क्षेत्र के सरस्वती लेन में अपने भाई के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। छात्रा के भाई ने बताया कि 15 दिसंबर की रात बहन ट्यूशन पढ़ाकर कमरे पर लौट रही थी। इसी दौरान वैशाली गोलंबर पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके गले से चेन छीनने का प्रयास करने लगे। बहन द्वारा विरोध किए जाने पर बदमाशों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.