चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार
बुलंदशहर, जून 25 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की अमरगढ़ चौकी इलाके में नाबालिग लड़की से चाकू की नोक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग पक्ष से हैं। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी के पीड़ित परिजन ने जहांगीराबाद थाने में तहरीर दी है। तहरीर में इरफान पुत्र नफीस खां को नामजद किया गया है। आरोप है कि इरफान पिछले 4 से 5 दिन से नाबालिग को परेशान कर रहा था। परिजनों द्वारा उसे लगातार समझाया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक रात में आरोपी पीड़ित के घर में घुस आया। चाकू की नोक पर उसने धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.