चाकूबाजी में युवक की मौत, दूसरा घायल
सीतामढ़ी, अक्टूबर 10 -- जनकपुरधाम। नेपाल के जनकपुरधाम में गुरुवार शाम चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय आरोपी मोहम्मद इरसाद खान को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात पुरानी रंजिश को लेकर हुई। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम करीब 7:10 बजे जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका-5 के रहीमपथ के पास हुई। इसी इलाके के सोनारपट्टी, दाहा चौक निवासी अमीन सफी (24) और इम्तियाज राइन (25) पर कथित तौर पर मोहम्मद इरसाद खान ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों के सीने और पेट में चाकू लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए प्रादेशिक अस्पताल, जनकपुर ले गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.