बलिया, अप्रैल 13 -- रेवती। स्थानीय थाना क्षेत्र के हड़िहाकलां गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हो गयी। इस घटना में एक पक्ष के 38 वर्षीय लालबहादुर तथा दूसरे पक्ष के 16 साल का राकेश गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके अलावा 65 वर्षीय शिवकुमार, 53 वर्षीय अक्षयलाल और 14 वर्षीय मिट्ठू घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद लालबहादुर, राकेश और अक्षयलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ अनुपम जायसवाल का कहना है कि घटना पुरानी रंजिश में हुई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में मारपीट, चाकूबाजी में युवक और किशोर घायल यह भी पढ़ें- जमुई : मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...