बलिया, मार्च 23 -- बलिया। पुराने विवाद को लेकर रविवार की रात युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गयी। इस दौरान हुई चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गये। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। शहर के रामपुर उदयभान के युवकों के दो गुटों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार की रात दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गयी। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के का प्रियांशु सिंह और विपुल ठाकुर को चाकू मार दिया। आरोप है कि इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गयी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले शहर के कुंवर सिंह चौराहा पर भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.