जौनपुर, अप्रैल 9 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। मड़ियाहूं में सोमवार की रात दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने मंगलवार को दो नामजद समेत पांच अज्ञात के विरुद्ध बलवा, दलित उत्पीड़न ऐक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कियागया। कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी राकेश कुमार सरोज ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि छह अप्रैल की शाम करीब सात बजे आरोपी अजय सोनकर और सक्षम दुबे ने उनके पुत्र प्रियांशु सरोज को फोन कर मड़ियाहूं बुलाया। प्रियांशु जैसे ही पहुंचा, कोतवाली के सामने दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को डांट-फटकार कर भगा दिया। बताया गया कि प्रियांशु कुछ देर के लिए थाने के अंदर चला गया, लेकिन बाहर निकलते ही आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ उस...