मऊ, जनवरी 23 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत डोमनपुरा मोहल्ले में छेड़खानी के मामले को लेकर हुई चाकूबाजी को लेकर घायल के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं मामले में एक आरोपित को पुलिस टीम ने गिरफ्तार भी कर लिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला डोमनपुरा में बुधवार को छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में चाकूबाजी हो गया था। चाकूबाजी में बृजमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार को घायल बृजमोहन के भाई चंद्रमोहन की तहरीर पर आरोपी रत्नेश के खिलाफ थाना दक्षिण टोला में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल बृजमोहन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.