गोपालगंज, अप्रैल 29 -- सिधवलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सकला गांव में सोमवार की रात बारात के दौरान आर्केस्ट्रा के विवाद में हुई चाकूबाजी में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल दूल्हे के चाचा एवं महम्मदपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान उमेश कुमार यादव के बयान पर दर्ज केस में बताया गया है कि 27 अप्रैल की शाम उनके भतीजे दीपक कुमार की बारात निकल रही थी। इसी दौरान सकला गांव के त्रिलोकी राय, आशु कुमार, राधाकृष्ण उर्फ भोला, रघुबीर राय, राहुल, अंकित, अमन कुमार और अक्षय कुमार ने जबरन आर्केस्ट्रा बजाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- बंधक बनाकर सगे भाइयों पर कैंची और कांच की बोतल से हमला घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अ...