चाकूबाजी मामले का मुख्य आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार
सीतामढ़ी, मई 20 -- सीतामढ़ी। नगर थाने की पुलिस ने सोमवार को चंपानगर कोट बाजार इलाके में छापेमारी कर एक सप्ताह से फरार चल रहे चाकूबाजी के आरोपी सूरज कुमार को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान किशोरी महतो के पुत्र के रूप में की गई है। नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले शहर में मारपीट और चाकूबाजी की एक वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना के संबंध में गायत्री नगर निवासी अंकित कुमार द्वारा नगर थाने में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें सूरज कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया था। सोमवार को पुलिस ने चंपानगर कोट बाजार में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है。 यह भी पढ़ें- पागल कुत्ता ने काटकर महिला को जख्मी किया, बेहतर इलाज को रेफरमेहसौल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.