गोपालगंज, अप्रैल 11 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलथरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर चाकूबाजी मामले के एक आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इसी गांव के आजाद अंसारी के रूप में हुई है। जानकरी के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर हुई घटना में आरोपी ने गांव के ही नितिन कुमार पर चाकू से हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर किया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...