मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के प्लेटफॉर्म आठ पर हुई चाकूबाजी में शामिल दोनों बदमाशों को रेल पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। इसके बाद पश्चिम चंपारण के साथ मुजफ्फरपुर स्टेशन के आसपास के इलाकों में रेल पुलिस की कई टीमें ने गुरुवार अहले सुबह तक छापेमारी की। लेकिन, बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। इधर, रेल थाना के थानेदार रंजीत कुमार ने मामले में पश्चिम चंपारण के बारी टोला निवासी संजय कुमार आवेदन पर दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सब इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार मिश्रा को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।इधर, रेल एसपी बीना कुमार ने बताया कि जंक्शन पर हुई चाकूबाजी के आरोपितों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी बहुत जल्द होगी। इसके लिए रेल पुलिस मुजफ्फरपुर की टेक्निकल टीम, डीआईयू और रेल थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार इस्ं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.