प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के रेडीगारापुर बाज़ार में शनिवार शाम तालाब में नहाने गए तीन युवकों पर चाकू से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व में दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। गांव के पूर्व प्रधान अवध नारायन यादव का बेटा विजय यादव, राजाराम यादव का बेटा शिवम यादव और रामचंद्र यादव का बेटा विजय कुमार उर्फ गोली शनिवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे गांव के तालाब पर नहाने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान पंचायत राज विभाग में जेई विजय यादव पुत्र राम अवध पर चाकू से हमला किया गया। यह भी पढ़ें- तालाब में नहाने गए तीन युवकों पर चाकू से हमला बाद में जब उसे तालाब में नहा रहे लोग बचाने के लिए आए तो उन्हें भी चाकू मारकर लहू...