चाकूबाजी के बाद एसपी ने किया रूट मार्च, सात बाइक सीज
उरई, जून 18 -- उरई। संवाददाता स्टेशन रोड पर दो दिन पहले हुई चाकूबाजी की घटना के बाद बुधवार रात पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने भारी फोर्स के साथ स्टेशन रोड बाजार में रूट मार्च किया और अपराधियों को कड़ा संदेश दिया। इस दौरान बुलेट समेत 7 बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर पुलिस ने सभी को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया।गौरतलब है कि दो दिन पहले स्टेशन रोड पर चार युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। इस मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। बुधवार रात रूट मार्च के दौरान एसपी ने दुकानदारों से बातचीत कर बाहर खड़े अव्यवस्थित वाहनों और अतिक्रमण को लेकर हिदायत दी। स्टेशन रोड पर चेकिंग अभियान चलाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.