गढ़वा, मार्च 1 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत जरही गांव में पति- पत्नी के बीच हुई चाकूबाजी में दोनों घायल हो गए। घायल दंपति गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौजिया गांव निवासी दीपक गुप्ता और उसकी पत्नी 26 वर्षीय सुषमा गुप्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुषमा के पति बाहर काम करता है। तीन वर्षों से जरही गांव में अपना घर बनाकर उक्त दोनों रहते हैं। कुछ महीने से सुषमा के पति अपना घर बेचकर चिरौंजिया रहना चाह रहा था। उसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच बराबर विवाद होते रहता था। कई बार इस बात को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। रविवार को सुषमा के पति दीपक गुप्ता अचानक घर में घुसा और चाकू लेकर अपने पत्नी पर हमला कर दिया। उसके बाद सुषमा जब चिल्लाने लगी तो वहां के लोग वहां जमा हो गए। उसके बाद दीपक के साथ मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.