रांची, जुलाई 24 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मलती निवासी प्रवीण साहू की चाकूबाजी की घटना में घायल होने के बाद हालत शुक्रवार देर शाम तक गंभीर बनी हुई थी। घटना के बाद से उसका मिशन स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। इधर, घटना को अंजाम देने के आरोपी सुधीर उरांव को मांडर पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज करमाली ने बताया कि घायल प्रवीण आईसीयू में भर्ती है, इसलिए पुलिस अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित का बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गुरुवार शाम स्कूल की छुट्टी के बाद जैसे ही प्रवीण स्कूल से बाहर निकला, तभी किसी बात को लेकर आरोपी सुधीर उरांव ने उस पर चाकू ...