धनबाद, मार्च 30 -- झरिया पुलिस ने चाकूबाजी और मारपीट के मामले में तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी ऋतिक वर्मा को रविवार को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया है। घटना 13 जनवरी की है, जब झरिया मेन रोड सब्जी पट्टी के पास कोइरीबांध हटिया बाजार निवासी पीयूष साव को उसके ही दोस्तों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीयूष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, जिसके बाद से ऋतिक फरार चल रहा था। पुलिस की सक्रियता से अब आरोपी सलाखों के पीछे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...