सहरसा, फरवरी 13 -- महिषी एक संवाददाता । महिषी थाना पुलिस ने राजनपुर में घटित छिनतई व चाकूबाजी कांड के एक नामजद आरोपी बबीत चौधरी उर्फ अभिषेक राज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार महिषी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान को राजनपुर में घटित घटना के एक आरोपी के गांव में छुपे रहने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आलोक में अपर थानाध्यक्ष सहित केस के आई ओ एसआई रंजीत कुमार मंडल पुलिस के सहयोग से गन्तव्य स्थल पर छापेमारी किया। पुलिस ने छापेमारी में चाकू चलाने के आरोपी बबीत को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि मंगलवार की देर शाम राजनपुर में सुशील कुमार का एक चेन छिनतई तथा उनके पुत्र सुमित के पेट में चाकू से प्रहार करने की घटना घटित हुई थी। इस सम्बन्ध में सुशील के आवेदन पर महिषी थाना पुलिस द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.