चाकूओं से वारकर किया हत्या का प्रयास
हापुड़, जुलाई 10 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर त्यागी कालोनी में गाड़ी के पैसों के लेनदेन और एनओसी को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने एक व्यक्ति पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। घायल और आरोपी आपस में रिश्तेदार बनाए जा रहे हैं। आसपास के लोगों की मदद से घायल को लहुलूहान हालत में नगर के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीकरीम निवासी शकील ने अपने मेरठ निवासी रिश्तेदारों से फाइनेंस की गाड़ी ली थी। बताया गया कि गाड़ी के पैसों के लेन देन और एनओसी को लेकर उनमें विवाद चल रहा था। बताया गया कि मेरठ निवासी यामीन, इरफान और खान यहां शकील के पास बुलंदशहर रोड स्थित त्यागी कालोनी में आए। जहां दोनों पक्षों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.