चाकुलिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, 16 हजार का गांजा बरामद
जमशेदपुर, मई 27 -- जमशेदपुर ग्रामीण पुलिस ने चाकुलिया के नया बाजार में छापेमारी कर गांजा तस्करी के आरोप में महेश गागराई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 336 ग्राम गांजा बरामद किया है जिसे पुड़िया में बांधकर रखा गया था। बरामद गांजा की कीमत 16800 रुपए बताई गई है। बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 30, 50 और 100 रुपए के पुड़िया बनकर स्थानीय स्तर पर ही गांजा बेचा करता है। यह भी पढ़ें- वाजपेयी नगर में घर से अवैध गांजा बरामद फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.