चाकुलिया सीएचसी : मरीज को दी शुगर की एक्सपायरी दवा, हंगामा
घाटशिला, जून 24 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भातकुंडा पंचायत के साढ़पुरा गांव के 70 वर्षीय मरीज नलिनी मर्दिना को शुगर के एक्सपायरी डेट के टैबलेट दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के पार्षद संजीव कुमार मांडी के नेतृत्व में मंगलवार को ग्रामीणों ने सीएचसी में हंगामा किया। इसके बाद मरीज से एक्सपायरी डेट के टैबलेट वापस लिए गये और दूसरी दवा दी गई। जानकारी के मुताबिक, नलिनी विगत सोमवार को सीएचसी आए थे। वाह्य रोगी पर्ची लेकर दवा काउंटर पर गए। पर्ची में मेटफोरमिन हाइड्रोक्लोराइड 500 एमजी लिखा था। यह भी पढ़ें- बेबी केयर किट का मामला गंभीर नहीं: सिविल सर्जन लेकिन 500 एमजी के टैबलेट उपलब्ध नहीं थे। इसलिए उन्हें 1000 एमजी के टैबलेट का पत्ता दिया गया। सलाह दी गई कि एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.