घाटशिला, मई 8 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में महज पांच माह पूर्व(दिसंबर-2025) लगभग 50 लाख की लागत से निर्मित भवन की छत का प्लास्टर गुरुवार को अचानक टूट कर गिर पड़ा। इस दुर्घटना में कई स्वास्थ्य कर्मी एवं मरीज बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, इसी भवन में लैब टेक्नीशियन बैठते हैं और अस्पताल आने वाले मरीजों का रक्त परीक्षण करते हैं। घटना से थोड़ी देर पहले महिला लैब टेक्नीशियन छोटू गोराई जिस भवन में कुर्सी पर बैठी थीं, उसकी छत का बड़ा भाग गिर पड़ा और कुर्सी टूट गई। छत का प्लास्टर गिरने से भगदड़ मच गई। आसपास में मौजूद चिकित्साकर्मी एवं मरीज भाग खड़े हुए। लगभग 100 वर्ग फीट छत गिरने से कोई हताहत तो नहीं हुआ। मगर घटिया निर्माण की कलई खुल गई। घटना के बाद प्रयोगशाला भवन में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.