चाकुलिया लैंपस में 340 क्विंटल धान का बीज पहुंचा
घाटशिला, जून 17 -- चाकुलिया। चाकुलिया नोडल लैंपस में मंगलवार को 340 क्विंटल एमटीयू 7029 धान का बीज पहुंच गया है। इस बार 25 किलो की बोरी की बजाय 30 किलो धान बीज की बोरी आयी हैं। 30 किलो वजन की धान की बोरी किसानों को 620 में रूपये में मिलेगी। यह जानकारी चाकुलिया नोडल लैंपस के सचिव अरुण कुमार राय ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रखंड के शेष सभी लैंपसों में धान का बीज जाएगा। वहां से किसान धान का बीज प्राप्त कर सकते हैं। धान के बीज की बिक्री जल्द ही शुरू किया जाएगा। ताकि किसान बीज लेकर अपने खेतों में समय पर डाल सकें। यह भी पढ़ें- कराईकेला नोडल लैम्पस में पहुंचा धान बीज यह भी पढ़ें- 92 किसानों के बीच 48 क्विंटल धान बीज का वितरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.