घाटशिला, अक्टूबर 13 -- चाकुलिया प्रखंड में इस वर्ष औसत से अधिक बारिश हुई है। इसके कारण धान की रोपनी बेहतर हुई है। धान के पौधों से बालियां निकल आई हैं। खेतों में धान की फसल लहलहा रही हैं। कहीं-कहीं पर धान की फसल तैयार भी हो गई है। किसानों को उम्मीद है कि प्राकृतिक आपदा नहीं आई और हाथियों ने धान के खेतों में उत्पात नहीं मचाया तो इस वर्ष धान की बेहतर पैदावार होगी। चाकुलिया के प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानंद घटवारी ने बताया कि इस वर्ष चाकुलिया प्रखंड में धान रोपनी का लक्ष्य 12847 हेक्टेयर था। इस वर्ष बेहतर बारिश हुई है। इस वर्ष 10920 हेक्टेयर में यानी कि 85% धानरोपनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष बारिश बहुत ज्यादा हुई है। इसके कारण अब अगर वर्षा होगी तो धान के फसल में बीमारी होगी। इसके कारण फसल नष्ट हो सकता है। धान की अच्छी फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.