घाटशिला, जून 7 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड पहाड़ पूजा के लिए मशहूर है। अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए पहाड़ पूजा करने की वर्षों पुरानी परंपरा है। आगामी 28 जून को बर्डीकानपुर - कालापाथर पंचायत में जामिरा पहाड़ पूजा होगी और इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र में पहाड़ पूजा करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए 10 मौजा के ग्रामीण जामिरा पहाड़ पूजा करते हैं। जामिरा के ग्राम प्रधान सह पुजारी पिथो मुर्मू ने बताया कि 28 जून को आयोजित होने वाली पहाड़ पूजा को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक हुई है। विदित हो कि जामिरा से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर हजारों श्रद्धालु पहाड़ पर पूजा पूजा स्थल तक जाते हैं। यह भी पढ़ें- समाज में भाईचारा, सद्भाव को मजबूत करते हैं धार्मिक आयोजन ग्रामीणों की मान्यता है कि इस पहाड़ ...