चाकुलिया में होगा ट्रेन का चक्का व कोच का निर्माण
जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- जमशेदपुर। चाकुलिया के पास वोलटॉक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ट्रेनों के पहिए और कोच का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कंपनी राज्य सरकार से समझौता कर सकती है। कंपनी खुलने से आसपास के क्षेत्र में सैकड़ों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वहीं, क्षेत्र के अन्य तरह के व्यवसाय में वृद्धि होगी। जानकार बताते हैं कि फरवरी 2025 में वोलटॉक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने क्षेत्र में करीब चार हजार करोड़ निवेश के मुद्दे पर झारखंड सरकार और उद्योग निदेशालय से संपर्क भी किया था, लेकिन वार्ता धरातल पर नहीं उतरी थी। चाकुलिया के पास ट्रेन का चक्का व कोच का निर्माण होने से दक्षिण पूर्व समेत आसपास के अन्य रेलवे जोन को भी सहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.