घाटशिला, मार्च 26 -- चाकुलिया: चाकुलिया के नागानल मंदिर से आगामी 27 मार्च को रामनवमी का अखाड़ा जुलूस धूमधाम से निकाला जाएगा। इसको लेकर कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। महावीर झंडों से चाकुलिया बाजार क्षेत्र पट गया है। नागानल मंदिर की सफाई की साफ सफाई हो रही है। रामनवमी जुलूस कमेटी के संयोजक दिनेश सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 15 अखाड़ा कमेटी के लोग नागानल मंदिर में जुटेंगे। मंदिर में पूजा अर्चना होगी। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे जुलूस निकाला जाएगा। नागानल मंदिर परिसर से निकाला गया जुलूस मुख्य बाजार पथ से गुजरेगा और पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर समाप्त होगा। इधर, नगर पंचायत प्रशासन ने जुलूस के दिन मांस और मछली की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि इसका उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.